फतेहपुर, मई 4 -- विजयीपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत सोमवार को विजयीपुर ब्लाक परिसर में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुई। पंचायत के बाद किसानों ने नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और बीडीओ जयप्रकाश को 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए 15 दिन में समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों ने ज्ञापन में खासमऊ ग्राम सभा के बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र को तत्काल चालू कराने, क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान कराने और खानमऊ गांव में सार्वजनिक बारातघर निर्माण की मांग उठाई। इसके अलावा हीरालाल पुत्र बैजनाथ के घर से ननकू के खेत तक जर्जर कच्चे मार्ग को पक्का कराने, विजयीपुर सोसायटी से समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा कठरिया गांव के लिंक मार्ग व नाले का निर्माण कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- भाकियू अराज...