फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस की टीम ने छह नामजद साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुये साथियों में अरविंद शाक्य, अभय प्रताप सिंह, शिवराम, बाबूराम, बृजेश कुमार हैं। पुलिस की टीम ने इन सभी का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया और फिर शाम को कोतवाली से मुचल्के पर रिहा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक तेज सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों को मुचलके पर रिहा किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले दोपहर में जिलाध्यक्ष ने समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से बात की थी। इसके बाद वह अपने घर आ गये थे। यह भी पढ़ें- भाकियू तोमर की बैठक में पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया उनके खिलाफ जो मुकदमा था इसको देखते हुये फतेहगढ़ कोतवाली, शहर कोतवाली और कादरीगेट थाने की पुलिस...