बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं। भाकियू चढूनी गुट ने मालवीय आवास गृह पर मासिक पंचायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सेमरा वानवोर गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा और बजट के बंदरबांट का मुद्दा उठाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने जिले में गैस की भारी कालाबाजारी पर भी तत्काल रोक लगाने पर जोर दिया। जिला महासचिव बीयीशु दास ने उझानी स्वास्थ्य केंद्र के यूनानी चिकित्सक द्वारा अंग्रेजी दवाएं लिखने और प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप लगाया। यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग भी रखी। इस अवसर पर जिला प्रभारी कृष्ण अवतार, राम सिंह, इरशाद खा, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, रजनेश उपाध्याय, सत्येंद्र यादव, अजय सैनी, बब्बू, चंद्रपाल, अनबार शहा, सोम वत्ती, रनवीर, गं...