शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। पत्र में आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने, मकसूदापुर चीनी मिल पर बकाया भुगतान जल्द निपटाने, धान और गेहूं की खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं। तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा, सोनवीर सिंह चौहान, संतोष कुमार, हरपाल, नवेश कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे और मुख्यमंत्री से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...