मथुरा, मई 1 -- भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग नहीं मानने पर देश भर के सांसदों के घर प्रदर्शन की चेतावनी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष संजय पाराशर के नेतृत्व में जुटे किसान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों के लिए डेथ वारंट साबित होगी। इससे सस्ते आयातित उत्पादों के कारण किसानों की आय प्रभावित होगी और कृषि क्षेत्र में कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा। उन्होंने मांग की कि कृषि, डेयरी व पोल्ट्री को मुक्त व्यापार समझौतों से बाहर रखा जाए तथा एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए। यह भी पढ़ें- ट्रेड डील के व...