मेरठ, जून 7 -- रविवार को भाकियू क्रांतिकारी संगठन की एक बैठक कपसाड़ गांव में आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा मुख्य अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता मामचंद ने की। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया तथा उन समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि हमारा संगठन किसानों, मजदूरों की प्रमुख समस्याओं व समाज के अंदर भी कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी आवाज प्रमुखता के साथ उठाता है। संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज सोम, राष्ट्रीय सलाहकार यज्ञदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर डॉ. संजय चौहान, युवा जिला अध्यक्ष मेरठ संगीत सिंह सोम, जिला सचिव बसंत सोम आदि ने भी अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें...