देहरादून, जुलाई 30 -- देहरादून। भारतीय किसान यूनियन, तोमर ने इकरा हत्याकांड और लक्सर गोलीकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर डीजीपी से मुलाकात की। गुरुवार को पटेल भवन में डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात कर संगठन के अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने दोनों मामलों में जांच कर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग समेत किसानों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसपर डीजीपी ने इकरा हत्याकांड और लक्सर गोलीकांड में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इस मौके पर उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, जिला अध्यक्ष संदीप चौहान, पवन त्यागी, मुकेश गुर्जर, दीपक तोमर, हीरा बालियान, वंश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाकियू (तोमर) ने उठाई इकरा हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग यह भी पढ़ें- Maharajganj News: 49वें दिन भी धरना जारी, जांच में देरी पर भाकियू ने उठाए सवाल...