शामली, मार्च 27 -- झिंझाना। गांव हथछोया में भू विवाद में रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए झगड़े में पुलिस ने भाकियू प्रदेश महासचिव जावेद तोमर समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि भू विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथछोया निवासी रजिया तोमर ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रजिया पिता अफजाल अपने बेटों व अन्य परिजनों के साथ गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ने एकजुट होकर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों व फावड़ों से हमला बोल दिया। हमले में शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं परिवार की महिलाओं पर भी हमलावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.