कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 19 -- एटा में पुलिस से टकराव मामले में भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष सहित 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया गया है। दो दिन पहले गढ़मुक्तेश्वर जाते समय पुलिस के रोकने पर समर्थक भिड़ गए थे। तमाम प्रयासों के बाद भी ये लोग चले गए। इस पर दरोगा ने कोतवाली जलेसर में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष समेत 34 को नामजद करते हुए 100 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जलेसर कोतवाली में तैनात दरोगा ब्रज मोहन की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह गढ़मुक्तेश्वर जा रहे थे। पुलिस की टीम ने इन्हें रोका तो इन्होंने पुलिस से अभद्रता कर दी। पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। कई बार रोकने के बाद भी नहीं रुके।प्रदेश अध्यक्ष समेत 34 लोग नामजद रिपोर्ट में योगेश प्रताप के साथ पंकज ठाकुर, लखन यादव, प्रशांत...