मुरादाबाद, फरवरी 3 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र यादव का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बिलारी आगमन हुआ। इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद मनोज चौधरी के नेतृत्व में ढोल नगाड़े बजाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने इब्राहिमपुर टोल प्लाजा से लेकर बिलारी मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के कार्यालय तक ट्रैक्टर एवं गाड़ियों की रैली निकाली। इस दौरान तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन अंसारीष कुंदरकी ब्लाक अध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति, जिला मुख्य महासचिव दीपक चौधरी, प्रदेश सचिव नरेश प्रताप सिंह,अभिनव चौधरी, रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ बिलाल,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, अंकित चौधरी, अनीस अहमद प्रधान, रामबाबू यादव प्रधान, भानु य...