लखनऊ, मार्च 24 -- मोहनलालगंज के एक निजी रिसार्ट में आयोजित किसान पंचायत में भाकियू के नए गुट की घोषणा की गई। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने पद से त्यागपत्र देकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के नाम से नए संगठन की घोषणा की। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने प्रदेश के 38 जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा की। साथ ही किसानों की 11 सूत्री मांगों को लेकर सुनवाई न होने पर जल्द आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...