जौनपुर, मार्च 10 -- बरसठी। हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 5 सूत्रीय मांग को लेकर सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा।मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक में मांग की गई है कि विकास खण्ड स्तर पर बैठक करा कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पंहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री आवास में पात्रों का पारदर्शी तरीके से चयन किया जाये। बैठक के माध्यम से मांग की गई कि गांवो में कैम्प लगाकर सभी दिव्यांग, बृद्धा, विधवा को पेंशन दिया जाये और जर्जर विद्युत तारों को अतिशीघ्र बदला जाय। कार्यकर्ताओं ने किसानों की बकाया बिजली बिल माफ करने और महुआरी गांव में टूटे खड़ंजा को अतिशीघ्र ठीक किए जाने की भी मांग की है। इस मौके पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अवध कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.