फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- नवाबगंज। शमसाबाद रेलवे स्टेशन मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के आंदोलन के ऐलान से छावनी में बदल गया। भाकियू कार्यकर्ता ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले थे। पुलिस प्रशासन और रेल अधिकारियों के घंटों समझाने के बाद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपकर आंदोलन स्थगित किया। आंदोलन की चेतावनी के मददेनजर स्टेशन पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जीआरपी निरीक्षक रिपुदमन सिंह, आरपीएफ निरीक्षक ओमप्रकाश मीणा, नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार, पुलिस बल के साथ स्टेशन पर डटे रहे। भाकियू (स्वराज) के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंचे तो अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि श...