गाज़ियाबाद, मई 23 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। भारतीय किसान यूनियन की 25 मई को हापुड़ रोड स्थित सीबीआई अकादमी के पास महापंचायत होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी हो गई है। भाकियू प्रवक्ता ने पंचायत स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में लोनी मुआवजा, तलहेटा गोल चक्कर,वेव सिटी और बिल्डरों के खिलाफ चर्चा होगी।

महापंचायत की जानकारी महापंचायत सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। शुक्रवार शाम राकेश टिकैत ने पंचायत स्थल का निरीक्षण किया। राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि बिल्डरों और प्रशासन की मिलीभगत के कारण किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन, मुआवजा और विकास परियोजनाओं से जुड़े मामलों में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा जिससे किसानों में नाराजगी है।

मुआवजे का मुद्दा उन्हो...