फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- धाता। ब्लाक परिसर में भाकियू महात्मा टिकैत की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही डीएम को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएक को सौंपा साथ ही बीडीओ को बंदरों से निजात दिलाए जाने को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लाक अध्यक्ष करन सिंह पटेल ने कहा कि सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवकों को बैठने वाले पंचायत भवन में ताला ही पड़ा रहता है जिससे लोगो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया कि पंचायत भवनों में बिजली के कनेक्शन तो करवा दिए गए हैं लेकिन 95 प्रतिशत भवनों में बिजली ही नहीं पहुंची है इसके बावजूद हर माह बिल जमा कराया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली सम्बंधित शिकायतों के बावजूद जेई द्वारा निस्तारण नहीं किया जाता साथ ही नए कनेक्शन दिए जाने के बाद भी न तो मीटर लगाए जा सके हैं न ही स्पॉट बिलिंग की...