काशीपुर, जनवरी 28 -- जसपुर। भाकियू की मासिक पंचायत गुरुवार को अनाज मंडी सभागार में होगी। भाकियू युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि 28 तारीख को होने वाली मासिक पंचायत अब 29 जनवरी को 11 बजे अनाज मंडी सभागार में होगी। बैठक में धान के भुगतान को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी किसानों से समय से पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...