बाराबंकी, अगस्त 7 -- हैदरगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को बैठक की। संगठन के ज़िला सचिव महादेव यादव, तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह एवं ब्लाक अध्यक्ष संतोष सिंह की अगुवाई में हुई इस बैठक में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मुद्दा छाया रहा। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि समितियों में सर्वर की समस्या बताकर किसानों को खाली हाथ वापस कर दिया जाता है। निजी दूकान दार दो गुने दामों पर बेच रहे हैं। प्रशासनिक कार्रवाई खानापूर्ति बनकर रह गई है। बैठक में प्रमुख रूप से फूल चंद रावत,बृजेश वर्मा,मालती सिंह,बाबू राम व बजरंग आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बैठक में खाद की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया यह भी पढ़ें- Biharsharif News: खाद की कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की...