काशीपुर, जनवरी 29 -- जसपुर, संवाददाता। भाकियू की मासिक बैठक में किसानों के धान भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। किसानों ने तीन बिंदुओं पर चर्चा कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। गुरुवार को मंडी समिति सभागार में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि पोर्टल खुलने की आस एवं अफसरों के कहने पर उन्होंने अपना धान राइस मिलों पर डाला था, लेकिन पोर्टल नहीं खुला। बीते दिनों हुई बैठक के बाद किसानों को मिलर्स ने 2280 रुपये के हिसाब से रकम देने का वादा किया था। कुछ मिलर्स ने रकम किसानों को दी। जबकि कुछ किसानों ने रकम देने से इनकार कर दिया। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। किसानों ने रकम दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि सरकार ने लावारिस पशुओं के लिए महुआडाबरा में गोशाला का निर्माण हुआ है। पशुओं को गोशाला में छुड़वाने, बिजली बिल...