बहराइच, जून 29 -- बहराइच,संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने सोमवार को जिलाधिकारी को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान मांगा। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार व महिला जिला अध्यक्ष उत्तम कुमारी की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय पर पंचायत के बाद दिया गया।ज्ञापन में बताया कि धान रोपाई का समय आ गया है, लेकिन यूरिया की भारी कमी है। समय पर खाद न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई। ब्लॉक तेजवापुर के चौखड़िया में गावट माता मंदिर से राढ़नपुरवा मिर्जापुर तक खड़ंजा व ग्राम मिर्जापुर में खराब इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत की मांग की गई।सुल्तानपुर, विशेश्वरगंज में 300 मीटर टूटी नाली से जलभराव व दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- भाकियू की बैठक में छाया रहा नाली-सड़क-पेंशन का मुद्दा विशेश्वरगंज में शौचालय की द...