फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर। भाकियू टिकैत की बैठक में खाद सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में खाद का संकट है किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। बिना समय अघोषित कटौती से किसानों की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं, पुलिस द्वारा किसानों पर फर्जी तरीके से मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। नहरों से किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ड्रैनेज खंड द्वारा महज सड़क किनारे के नालों में सफाई करवाकर खानापूरी की जा रही है। कहा कि समस्याओं को लेकर 26 जून को धाता थाने का घेराव करने के साथ ही 30 जून को कुरस्तीकलां रेलवे ट्रैक पर पंचायत की जाएगी। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओें को लेकर भाकियू चढूनी का तहसील में प्रदर्शन इस मौके पर नवल सिंह पटेल, रामसहाय पटेल...