बदायूं, अप्रैल 29 -- भाकियू अराजैतिक की पंचायत तहसील परिसर में आयोजित की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश महासचिव सोहनपाल सिंह ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। बैठक में मुख्य रूप से यूरिया खाद की भारी किल्लत और ऊंचे दामों पर कालाबाजारी का मुद्दा छाया रहा। इसके साथ ही आवारा पशुओं द्वारा फसल बर्बादी, गन्ना भुगतान में देरी और बिजली विभाग द्वारा भेजे जा रहे गलत बिलों पर भी रोष जताया गया। इस दौरान संजीव पटेल, सन्तोष, मुरारी, सत्येंद्र, मोहनलाल, रामलाल, नन्हे शाक्य, और राकेश पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसानों गन्ना भुगतान जल्द कराये सरकार यह भी पढ़ें- खाद-बीज की कालाबाजारी पर लगे रोक, सिंचाई को रजवाहों में पानी छोड़ा जाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...