मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- चरथावल। ब्लॉक प्रांगण में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण पंचायत आयोजित होगी। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाकियू नेता विकास शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के किसान बिजली, नलकूपों पर चोरी और आवारा पशुओं की समस्या से बेहाल हैं। विशेषकर चौकड़ा बिजली घर की ओवरलोड मशीन पिछले दो साल से नहीं बदली गई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़कों और स्मार्ट मीटर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पंचायत में ही पैदल कूच या अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.