रुडकी, अप्रैल 10 -- भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने रायसी बिजली घर पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से लगातार किसानों को परेशान किया जा रहा है और उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा है। चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्या हल नहीं हुई तो ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बंधक बनाया जाएगा। शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर भाकियू टिकैत के पदाधिकारी रायसी उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरा वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में लगातार किसानों के घरों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और घरों से पुराने मीटर उतारे जा रहे हैं। जो पूरी तरह से गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...