बिजनौर, अप्रैल 9 -- अफजलगढ़। वन्यजीव तथा बिजली सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भकियू टिकैत का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरना स्थल पर वन विभाग द्वारा किसान नेता पर दर्ज कराया झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने दिन प्रतिदिन बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि वन विभाग के नकारात्मक रवैये के कारण जंगली जानवरों के हमलों में इजाफा हो रहा है। जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर आश्रित परिजनों को मुआवजा राशि पांच से बढाकर एक करोड़ की जाए। धरना स्थल पर एक स्वर में अमानगढ़ के वन दरोगा द्वारा दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। बढ़ी राशि के बिजली बिल और अवैध वसूली पर अंकुश लगाने सहित अन्य मुद्दे उठाए गए। किसान नेता मदन राणा को झूठे मुकदमे में फंसाने की आलोचना करते...