भाकियू का धरना आश्वासन पर हुआ समाप्त
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- छपार। टूरिस्ट बस के परिचालक के साथ पुलिसकर्मी के द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने रामपुर तिराहा पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन किया। घन्टों चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। हरिद्वार से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस गुरुवार दोपहर को हाईवे पर स्थित बिकानो रेस्टोरेंट पर रुकी। वहां पर परिचालक के द्वारा तीन युवकों को बस से उतर दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। परिचालक ने रामपुर तिराहा पुलिस चौकी पर शिकायत की। आरोप है कि वहां पर एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके विरोध में भाकियू तोमर कार्यकर्ता रामपुर तिराहा पुलिस चौकी पर धरना पर बैठ गए। घन्टों चले हंगामे के बाद थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शान्त किया। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.