बिजनौर, सितम्बर 9 -- भाकियू ब्लॉक नजीबाबाद की मासिक पंचायत नजीबाबाद तहसील में संपन्न हुई। शासन प्रशासन से पहले दौर की वार्ता विफल होने पर अनिश्चितकालीन धरना जारी कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जाम भी लगाया। बुधवार को भाकियू की ओर से तहसील परिसर में पंचायत का आयोजन किया गया। भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर तहसील परिसर पहुंचे। प्रशासन से पहले दौर की वार्ता विफल रही इसके बाद किसानो का गुस्सा फूट गया। और उन्होंने जिला पंचायत के डाक बंगले के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ के समझाने पर जाम खोल दिया गया। इस मौके पर अजय बालियान ब्लॉक अध्यक्ष ,धर्मेंद्र कुमार तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद, दिनेश कुमार प्रदेश सचिव, सत्यम तोमर, सोनू गिरिराज, अवनीश कुमार मदन चौहान, नरदेव, विरेश राणा, मुकुल, अभिषेक, दुष्यंत, सौरभ, पंकज, सूरज सिंह, अमित, ...