बरेली, जून 15 -- फरीदपुर, संवाददाता।यूरिया खाद न मिलने से परेशान किसानों की शिकायत पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने उर्वरक की दुकानों पर हल्ला बोलने का ऐलान किया। भाकियू के जिला अध्यक्ष ने व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल करके सोमवार को सैकड़ों किसानों के साथ उर्वरक की दुकानों से यूरिया दिलाने का फैसला लिया है।बीते एक महीने से फरीदपुर के उर्वरक कारोबारी किसानों को यूरिया और डीएपी खाद देने से इनकार कर रहे थे। किसानों को फार्मर आईडी का हवाला देकर वापस लौटाया जा रहा था। किसानों ने अपनी पीड़ा मासिक पंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह से की।एसडीएम से उर्वरक की उपलब्धता कराने को कहा। यह भी पढ़ें- भाकियू कार्यकर्ता हल्ला बोलकर आज किसानों को दिलाएंगे यूरिया भाकियू के जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने किसानों के व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज वायरल कि...