भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग को दिया बीस दिन का अल्टीमेटम
पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पूरनपुर। भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर सहित सात सूत्रीय समस्याओं को लेकर डिवीजन में धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने बीस दिन में समस्याओं का निस्तारण न करने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के दर्जनों कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा के नेतृत्व में बिजली विभाग के डिवीजन कार्यालय पहुंचे। पूर्व में दिए गए ज्ञापन की समस्याओं का समाधान न किए जाने से नाराज कार्यकर्ता एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने की जानकारी लगते ही एक्सईएन हरेंद्र सिंह और एसडीओ मोहित गुप्ता मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति नहीं लगे स्मार्ट मीटर, पोस्टपेड सेवा की जाए लागू उन्होंने धरने में बैठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.