पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत/पूरनपुर। ओडिशा में प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को स्थानीय पुलिस ने साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही कार्यकर्ताओं में नाराजगी पनप गई। सोमवार देर शाम भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पूरनपुर पहुंचे। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली में धरने पर बैठ गए। इस दौरान स्वराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता शांति प्रिय तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। संगठन के लोगों ने कहा कि ओडिशा प्रशासन ने मनमानी करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज पुलिस दबा नहीं सकती है। इस दौरान स्वराज सिंह, नगेंद्र सिंह, संदीप सिंह, गुरबाज सिंह, जगतार सिंह, हरजीत सिंह, सलमान खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.