भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, जून 1 -- समय से बैठक में नहीं पहुंचने पर खंड विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व एडीओ के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन सिंघानिया के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सोलंकी के नेतृत्व में ब्लॉक के बाहर गेट पर धरने पर बैठ गए। संजय सोलंकी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की इस तरह की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बीडीओ ब्लॉक पहुंचे व समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। एस के सिंघानिया ने बताया कि गुलावठी ब्लॉक में किसानों को खाद, बीज ,कृषि यंत्र एवं सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। इसके संबंध में खंड विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व एडीओ से मुलाकात की गई है। उन्होंने बताया कि गुलावठी ब्लॉक क्षेत्र के किसानों को वर्तमान समय में खाद, दवा ,बीज कृषि मशीनरी एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.