कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक सोमवार को तहसील परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष संतलाल व संचालन डॉ. एके दुबे ने किया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर तहसील अध्यक्ष संतलाल ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि धान क्रय केंद्रों पर सभी प्रकार के धान की खरीद न होने से किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरसवां ब्लॉक के बड़ी अढ़ौली में बनी गोशाला की व्यवस्था ठीक नहीं होने से गोवंशों की असमय मौत हो रही है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का इंतजाम न होने से लोग परेशान हैं। बैठक में बच्चा लाल प्रजापति, सम्पूर्णानंद तिवारी, माया देवी, फूलकली, लल्लू, हेम सिंह, पुत्तीलाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.