बरेली, जून 16 -- फरीदपुर। उर्वरक की दुकानों से यूरिया और डीएपी न दिए जाने पर भड़के भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दुकानदारों ने कृषि विभाग की ओर से बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने का हवाला दिया है। फरीदपुर में बीते एक महीने से किसानों को उर्वरक की दुकानों से यूरिया और डीएपी नहीं मिल रही थी। इसकी वजह से गन्ने की फसल बर्बाद हो रही थी। किसानों ने भाकियू के जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह से शिकायत की। इसके बाद उन्होंने डीएम और एसएसडी से शिकायत कर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। चार दिन पहले एसडीएम ने उर्वरक की दुकानों पर छापामारी करके किसानों को नियमानुसार यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- यूरिया की किल्लत को लेकर भाकियू का नावला समिति पर धरना एसडीएम की छापामारी के बाद भी दुकानदारों ने किसानों को र...