मेरठ, मार्च 16 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हस्तिनापुर के नगर अध्यक्ष अंकित जावला के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे द्वारा सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और समस्याओं के निराकरण कराने का पुरजोर कोशिश की जाएगी। इसके लिए सभी किसानों को एकजुट होना होगा और संगठन को मजबूत करना होगा। राकेश टिकैत ने पहले किसानों से क्षेत्र के कृषि व किसानों के बारे में विस्तार से जानकारी की। जिस पर किसानों ने बताया कि क्षेत्र की सबसे बडी समस्या खादर क्षेत्र व मवाना चांदपुर गंगा पुल की अप्रोच रोड की है। प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से नष्ट होने वाली फसलों से यहां का किसान उबर नहीं पा रहा है। वहीं प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी की निकासी न होने के कारण अप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो जाती है। वहीं कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.