भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने में बिठाया
बागपत, जुलाई 24 -- बड़ौत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गुरुवार सुबह उनके घरों से हिरासत में लेकर रमाला थाने में बैठा दिया। कुछ घंटे तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नाराजगी है। भाकियू के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र तोमर, जुल्ला प्रधान और बिल्लू निवासी कासिमपुर खेड़ी का आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे पुलिस उनके आवास पर पहुंची और बिना कोई कारण बताए उन्हें अपने साथ थाने ले आई। वे दिल्ली में आयोजित छात्रों के समर्थन में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल होने से पहले भाकियू महिला नेता नजरबंद इंस्पेक्टर विनोद कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.