रामपुर, जून 24 -- मंगलवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करने जा रहे भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष को पुलिस प्रशासन ने बीती रात से ही नजरबंद कर दिया। सुबह उनके घर पहुंचे कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने वहीं अपनी निगरानी में बैठा लिया। भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पईपुरा ग्राम पंचायत के गांव हयातनगर के रहने वाले हैं। बीते सोमवार की रात 11 बजे उपनिरीक्षक सावन कुमार के नेतृत्व में खजुरिया पुलिस उनके घर पहुंची और जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया। सुबह विरोध प्रदर्शन पर जाने लिए काफी कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें भी जिलाध्यक्ष के आवास पर ही बैठाकर नजरबंद कर दिया।जिलाध्यक्ष यह भी पढ़ें- सरधना तहसील में किसानों का प्रदर्शन ने बताया भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संगठन ने मंगलवार को देश भर में विरोध व प्रदर्शन का...