भाकियू कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
पीलीभीत, जून 25 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव जेठापुर के मौजा मुड़िया में राइसमिलर से ग्रामीणों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता ज्ञापन और शिकायती पत्र सौंपकर जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग कर चुके हैं। पैमाइश के बाद भी जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया। इसको लेकर भाकियू ने धरना शुरु कर दिया है। भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं में नाराजगी पनप गई। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर तहसील में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। जानकारी लगते ही एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता धरना स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से वार्ता कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने जमीन कब्जा मुक्त न कराए जाने तक धरना जारी रहने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.