अमरोहा, मई 13 -- अमरोहा, संवाददाता। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। वक्ताओं ने अमरोहा से काफरपुर व काफूरपुर से रजबपुर तक का मार्ग ठीक कराने, छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने, रजबपुर व सुदनपुर बिजलीघर से किसानों को सिंचाई के लिए विद्युतापूर्ति में सुधार करने, किसानों का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान कराने, रसोई गैस की किल्लत को दूर करने समेत अन्य विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि जिला सहकारी बैंक स्तर पर किसानों से तीन प्रतिशत ब्याज का प्रावधान किया जाए। यह भी पढ़ें- भाकियू करतार गुट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन गत वर्ष की चार प्रतिशत सब्सिडी किसानों के बैंक खाते मे...