मेरठ, जून 6 -- भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों के साथ तहसील सभागार पहुंचे और एसडीएम-सीओ से भैंसा टोल प्लाजा पर कार्यरत स्टाफ द्वारा ग्रामीणों-किसानों के साथ मारपीट कर अभद्रता करने की शिकायत की। क्षेत्र के करीब नौ ग्राम प्रधान ने डीएम को लिखित शिकायती पत्र सौंपे और कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि रविवार को तहसील सभागार में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सोमवार सुबह टोल प्लाजा को टोल फ्री कराते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। भाकियू पदाधिकारी के साथ पहुंचे प्रधानों ने कहा कि रोजाना क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ टोल प्लाजा पर मारपीट की घटनाएं ज्यादा हो गई हैं। यहां तैनात स्टाफ द्वारा गुंडई व अवैध वसूली की जा रही है। आरोप लगाया कि टोल पर तैनात एक कर्मचारी रिवाल्वर से धमकाता...