बिजनौर, अप्रैल 17 -- बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन हुआ। भाकियू अ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को तत्काल समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। बैठक में दिगम्बर सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने को अभियान भी चलाया जाएगा। प्रयास किए जाएंगे कि नशे की लत से युवा पीढ़ी बच सकें। शुक्रवार को भाकियू अ की मासिक पंचायत में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि गन्ना उत्पादन में गिरावट से गन्ना उद्योग पर संकट है। जनपद में गन्ने का उत्पादन लगातार घट रहा है और आने वाले समय में क्षेत्रफल कम होने की आशंका है। इससे न केवल बिजनौर का गन्ना उद्योग प्रभावित होगा, बल्कि किसान भी आर्थिक संकट में घिर जाएगा। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरी-बारदाना उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.