अमरोहा, मई 7 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली गुट पदाधिकारियों ने गुरुवार को गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम शैलेष कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा।संगठन के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बैंक ब्याज दरों में कटौती, गन्ना समिति भवन निर्माण समेत अन्य मांगों को उठाया। कहा कि जिला सहकारी बैंक किसानों से सात प्रतिशत ब्याज वसूल रहा है, जबकि शासन स्तर से ब्याज दर कम किए जाने के निर्देश जारी हो चुके हैं। वर्ष 2026-27 के लिए गन्ना बीज उपलब्ध कराने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द दिलाने, सहकारी गन्ना समिति भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराए जाने की मांग की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं सहकारी बैंक प्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि बैंक ने सशर्त तीन ...