अमरोहा, जून 10 -- मंडी धनौरा। मंगलवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन असली गुट पदाधिकारियों की मासिक पंचायत में किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना प्रजाति 13235 व छुट्टा पशुओं की समस्या को उठाया। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराने की मांग की। चेतावनी दी कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। संगठन के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि 15 जून तक किसानों का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। वहीं गन्ना समिति सचिव ने 12 जून तक 10 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- मध्य गंगा नहर में छोड़ा जाए पानी : भाकियू टिकैत वहीं बैठक में गन्ना प्रजाति 13235 को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर आगे अधिकारियों के साथ वार्ता...