भाकियू असली की मासिक पंचायत में उठाए किसानों के मुद्दे
अमरोहा, अप्रैल 24 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली गुट पदाधिकारियों की मासिक पंचायत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में हुई। किसानों ने सहकारी बैंक स्तर पर सात प्रतिशत ब्याज दर वसूले जाने का विरोध किया। इसे घटाकर तीन प्रतिशत करने की मांग की। सहकारी गन्ना विकास समिति के भवन निर्माण को लेकर किसानों ने कहा कि निर्माण कार्य बैनामा के आधार पर ही कराया जाए। छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रभावी नियंत्रण की मांग की। गन्ना किसानों ने अपने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को जल्द और पूर्ण रूप से दिलाने की मांग रखी। मंडी धनौरा के सरकारी अस्पताल की खराब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग भी उठाई गई। इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष जगदीश सिंह यादव, डूंगर सिंह, नरेश कुमार, अनुज यादव, जयपाल सिंह, सतपाल, खेम सिंह, पुष्पेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.