भाकियू असली की बैठक में उठी गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग
अमरोहा, जून 5 -- भारतीय किसान यूनियन असली पदाधिकारियों की बैठक में गुरुवार को किसानों ने गन्ना, बिजली व अन्य समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान कराए जाने की मांग की। संगठन नगर अध्यक्ष मोहम्मद अनवर के आवास पर आयोजित बैठक में किसानों ने वेव शुगर्स से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, विद्युत आपूर्ति सुचारू करने, खाद के रेट न बढ़ाने व समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने करन सैनी को बछरायूं का नगर महासचिव मनोनीत किया। इस दौरान जसपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, गंगासरन सैनी, नरेंद्र सिंह बसेड़ा, बच्चन सिंह, राकेश भाटी, जगदीश यादव, सुरेश यादव, गजेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.