भाकियू असली की पंचायत में उठाईं किसानों की समस्याएं
अमरोहा, अगस्त 24 -- भारतीय किसान यूनियन (असली) की मासिक पंचायत सोमवार को ब्लॉक परिसर में हुई। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की गई। किसानों ने गंगा रिवर फ्रंट वे परियोजना में अधिग्रहित होने वाली जमीन का बाजार भाव से चार गुना मुआवजा देने, पेराई सत्र 2026-27 में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल से कम न रखने व किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की। इसके साथ ही गन्ना समितियों से किसानों का 30 वर्ष का भुगतान संबंधी डाटा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह, राजवीर त्यागी, डूंगर सिंह, बचन सिंह, रामपाल सिंह, प्रकाश सिंह, नरेश कुमार, सुरेश यादव, राजपाल सिंह, अनवर सिंह, लाखन सिंह, श्यामलाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.