संभल, मार्च 30 -- आगामी एक अप्रैल को बड़ा मैदान बहजोई में आयोजित होने वाली भाकियू (असली) की महापंचायत को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महापंचायत को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवार गठित टीमों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान किसान भाइयों के साथ-साथ विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से भी महापंचायत में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जा रही है। रविवार को वक्ताओं ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि यह महापंचायत किसानों के मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। रिषभ चौधरी, होशियार सिंह और दिनेश सिरोही की टीम ने अढोला, भारतल, गढ़ी और सिरसी गांवों में संपर्क किया। वहीं चौधरी संजीव गांधी, अर्जुन सिंह, दिलशाद और गुरुवचन सिंह ने फत्तेपुर, बाबूखेड़ा, हरिपुर...