कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू अवधेश के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि 15 जनवरी को होने वाली किसान महापंचायत एवं मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल और खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि इस संबंध में कई दिन पहले ही सभी पदाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.अवधेश कुमार त्रिपाठी ने भी स्वयं सभी पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ठीक समय पर नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार गेस्ट हाउस पर एकत्र हों। वहां से सभी प्रतिभागी जलालपुर छाछा के लिए प्रस्थान करेंगे। जिन पदाधिकारियों के पास चार पहिया वाहन हैं, वह अपने वाहन सहित अवश्य पहुंचें और हरे अंगवस्त्र व हरा अंगौछा धारण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.