बुलंदशहर, मई 4 -- भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों की समस्या एवं मांगों को लेकर अनाज मंडी से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में किसानों ने पैदल मार्च में भाग लिया और अपनी मांगों के बारे में प्रशासन को अवगत कराया। दोपहर के समय किसान कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और उन्होंने वहां पर धरना दिया। चेताया जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जिले में उग्र धरना शुरू होगा। किसानों ने तहसीलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग उठाई है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में किसान एवं कार्यकर्ता अनाज मंडी में पहुंचे और पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- भाकियू अराजनैतिक ने घेरा कलक्ट्रेट, प्रदर्शन इस दौरान उन्हों...