मथुरा, मई 9 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गुरुवार को अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने के विरोध में महावन तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर वास्तविक नुकसान झेलने वाले किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। धरनारत किसानों ने कहा कि 7 से 10 मई तक चरणबद्ध तरीके से अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इसमें किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से तत्काल न्याय की मांग की। किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। इसमें पहले दिन 11 किसान, दूसरे दिन 21 और तीसरे दिन 31 किसान धरने पर बैठेंगे। प्रतिदिन संख्या बढ़ाते हुए धरना दिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने चेतावनी दी कि यदि 10 मई तक किसान समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 11 मई को मथुरा में कलेक्ट्रेट का ...