गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने भाकियू अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात गांव निवासी व्यक्ति घर पर आया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पति को शराब पिलाई। पति के सोने के बाद आरोपी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। रविवार को महिला ने निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मनोज त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया है। आरोपी भाकियू अराजनैतिक का युवा विंग का जिलाध्यक्ष है। वहीं, मनोज त्यागी के खिलाफ केस दर्ज होने से नाराज संगठन के कार्यकर्ता सो...