मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- खतौली मंगलवार को तहसील में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने अनेकों मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होना के अलावा तहसील में लेखपालों के पास काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारियों पर किसानों से अवैध वसूली करने आदि समस्याओं के समाधान की मांग की। कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली से तहसील में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ललित कुमार मिश्रा को दिए ज्ञापन में बताया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। सरकार द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का अभिय...